Janjgir-Baloda News : पोंच में बेटियों को मिलेगा कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण

जांजगीर-बलौदा. आज के वर्तमान समय में हरेक क्षेत्र में कंप्यूटर का ज्ञान बहुत ही जरुरी हो गया है। इसे देखते हुये ग्राम पोंच के किसान परिवार के बेरोजगार बेटियों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने के उदेश्य से किसान बहुददेशीय सहकारी समिति मर्यादित के संचालक अरुण अग्रवाल ने 16 अप्रेल से कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने ही क़ृषि फार्म में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के सहयोग से आयोजित करने का निर्णय लिया है।



इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

किसान बहुददेशीय सहकारी समिति मर्यादित के संचालक अरुण अग्रवाल ने बताया कि 16 अप्रैल से यहाँ के किसानों के बेरोजगार बेटियों के लिए क़ृषि फार्म में कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो माह होगा, जहां 20 किसान के बेरोजगार बेटियां कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के दो माह बाद पोच गाँव के ही 20 किसान परिवार के लड़कों को कंप्यूटर का निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण, क़ृषि फॉर्म में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर कामिनी साहू द्वारा दिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Thief CCTV : शिक्षक के सूने घर में हुई चोरी, जेवरात और 20 हजार नगद समेत 4 लाख की चोरी, CCTV में 2 बदमाश कैद...

error: Content is protected !!