JanjgirChampa Action : रेत माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, हसदेव नदी में रेत उत्खनन करते 4 चेन माउंटेन जब्त, खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम और SDM, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की टीम ने की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. जिले में रेत माफिया पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है और नवागढ़ क्षेत्र के केवा-नवापारा और हथनेवरा गांव में हसदेव नदी पर रेत उत्खनन करते 4 चेन माउंटेन को जब्त किया है. खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम, SDM सुब्रत प्रधान, तहसीलदार राजकुमार मरावी और नायब तहसीलदार सृजल साहू की टीम ने यह कार्रवाई की है. अफसरों की कार्रवाई के बाद रेत माफिया में हड़कम्प है. खनिज विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने बम्हनीडीह और पीथमपुर का भी निरीक्षण किया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

इधर, जिले के कई गांवों में अभी भी नदी पर रेत का अवैध उत्खनन जारी है, जहां प्रशासन को लगातार कार्रवाई करने की जरूरत है. इतना जरूर है, खनिज विभाग और प्रशासन की सख्ती और कार्रवाई से रेत माफिया जरूर पस्त हुए हैं. हालांकि, इस कार्रवाई को आगे भी निरंतर जारी रखने की जरूरत है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा है कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए. इसके लिए, अफसरों को निर्देश भी दिए गए हैं.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!