Janjgir News : कृषि विभाग द्वारा ‘साथी फेस-2 एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम के क्रियान्वयन व संचालन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की जिला पंचायत के सभाकक्ष में कृषि विभाग द्वारा ‘साथी फेस-2 एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम के क्रियान्वयन व संचालन के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीजों को उपलब्ध कराना है, जिसे डिजिटली ट्रैक करना है. प्रशिक्षण के दौरान जिले के 102 समिति प्रबंधकों, 8 बीज उत्पादक एफपीओ, निजी बीज उत्पाद संस्था प्रबंधकों एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को पोर्टल के संबंध में बारीकी से जानकारी दी गई. उन्हें ऑनबोर्ड कराया गया एवं उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया. यह प्रशिक्षण कोरबा जिले के बीज प्रबंधक सीपी मिश्रा के द्वारा दिया गया. इस दौरान प्रशिक्षण में कृषि विभाग उपसंचालक राकेश शर्मा, खोखसा बीज निगम उप प्रबंधक नम्रता उपाध्याय उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

कृषि विभाग के उपसंचालक राकेश शर्मा ने बताया कि बीज वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी एवं डिजिटली ट्रैक करने के लिए शासन द्वारा साथी पोर्टल निर्माण किया गया. ताकि बीज भंडारण एवं वितरण में पारदर्शी माध्यम बनाया जा सके.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!