JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद…

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 2 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है. जिले के तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी रमायणदास की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती छेदीन बाई एवं तहसील शिवरीनारायण के ग्राम तुलसी निवासी रामलखन भैना की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती धनेश्वरी भैना को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Suicide : युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!