JanjgirChampa Big Update : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, पीड़ित परिजन ने SP से मुलाकात की, कहा, ‘रेत खनन है वारदात की वजह’, SP विजय पांडेय ने 10 दिनों में गोलीकांड के खुलासे का आश्वासन दिया, कांग्रेस ने भी SP दफ्तर घेराव स्थगित किया…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गोलीकांड और हत्या के मामले में संदेहियों से पूछताछ तेज हो गई है. पीड़ित परिजन ने SP से मुलाकात की. परिजन ने रेत खनन से हत्या की बात कही है, इस आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है. मामले में SP विजय पांडेय ने 10 दिनों में गोलीकांड के खुलासे का आश्वासन दिया है. इधर, SP के आश्वासन पर कांग्रेस ने 20 मई को एसपी ऑफिस घेराव को स्थगित कर दिया है.

 



आपको बता दें, 25 दिन बाद भी करही गोलीकांड का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हैदराबाद ट्रेनिंग से आने के बाद SP विजय पांडेय ने जांच तेज कर दी है. इससे पहले, प्रभारी एसपी निवेदिता पाल के नेतृत्व में जांच हुई है. अब ट्रेनिंग से आने के बाद बदमाशों को पकड़ने एसपी विजय पांडेय ने ऑपरेशन हंट शुरू किया है. इसके तहत गोलीकांड की जांच को तेज करते हुए कई टीम को अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया है.

मामले में कांग्रेस विधायकों बालेश्वर साहू और ब्यास कश्यप ने भी कहा है कि गोलीकांड का जल्द से जल्द खुलासा करे, 25 दिन से इंतजार है. आश्वासन पर एसपी ऑफिस घेराव को स्थगित किया गया है. रेत खनन से जुड़ा मामला है तो पुलिस को ज्यादा गम्भीरता दिखाने की जरूरत है.

error: Content is protected !!