JanjgirChampa Fraud Arrest : रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का दिया था झांसा, पामगढ़ पुलिस की कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने रुपये डबल करने का लालच देकर 18 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी वीरेंद्र दिवाकर को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी ने जमीन, शेयर मार्केट में निवेश का झांसा दिया था. आरोपी शख्स, पामगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक दुकान चलाता है और नवागढ़ के कटौद गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

दरअसल, चेऊडीह गांव के कार्तिकेश्वर रात्रे का सम्पर्क वीरेंद्र दिवाकर से हुआ था. इस दौरान वीरेंद्र ने रकम डबल करने झांसा दिया. आरोपी ने फरवरी से अप्रेल 2025 तक नगद और ऑनलाइन माध्यम से 18 लाख रुपये लिया था. रिपोर्ट के बाद पामगढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया था, फिर आरोपी वीरेंद्र दिवाकर की गिरफ्तारी की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!