Janjgir News : भिलाई विधायक देवेंद्र यादव का भव्य स्वागत: यादव समाज के वरिष्ठजन एवं युवाओं से की सामाजिक चर्चा

जांजगीर-चांपा. यादव समाज के वरिष्ठ नेता भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, क्षेत्र के प्रवास पर रहे, जहाँ यादव समाज द्वारा उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी चौक से हुई, जहाँ दोपहर 2:30 बजे बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और विधायक देवेंद्र यादव का आतिशबाजी एवं पुष्पहारों से भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह के पश्चात विधायक देवेंद्र यादव दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका पार्षद विष्णु यादव के निवास स्थान पर पहुँचे। यहाँ उन्होंने यादव समाज के वरिष्ठ जनों और ऊर्जावान युवाओं के साथ भेंट की। इस दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बाराद्वार थाना परिसर में किया गया एकता वृक्षारोपण, SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, बाराद्वार थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, नपं उपाध्यक्ष जितेश शर्मा रहे मौजूद

विधायक यादव ने समाज के उत्थान के लिए युवाओं की भागीदारी और वरिष्ठों के मार्गदर्शन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
यादव समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज के सभी बंधुओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश यादव, छतराम यादव, रामचंद्र गोपाल, जवाहर यादव, दीपक यादव, नीलसागर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : दो भाईयों ने तीसरे भाई को खाट में बांधकर पीटा, भाजपा नेता है पीड़ित, नवागढ़ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया...
error: Content is protected !!