Janjgir-Akaltara Arrest : कोटमीसोनार गांव में बांस के डंडे से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के द्वारा दोबारा गाली-गलौज करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र द्वारा बांस के डंडे से मारपीट करने वाले आरोपी रोशन खान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 351 (3) और 117, 126, 135 (3) के तहत कार्रवाई की गई है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के शुभम सोनी ने बताया कि वह बाइक में बैठा था. उसी समय रोशन खान ने आकर उसके साथ गाली-गलौज की और हिन्दू नेता बनकर रैली में निकालते होकर बांस के डंडे से मारपीट की. तब वह बाइक को छोड़कर भाग गया था. फिर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी कि रोशन खान ने दोबारा से उसके साथ गाली-गलौज की. इस तरह पुलिस ने आरोपी रोशन खान को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!