Janjgir Big Arrest : चंगाई सभा रखने और हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पास्टर और मकान मालिक गिरफ्तार, धर्मांतरण कराने का आरोप…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली पुलिस ने उदयबंद गांव में चंगाई सभा रखने और हिन्दू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पास्टर और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. आरोप है, पास्टर और मकान मालिक द्वारा लोगों को उनकी बीमारी का इलाज करने के बहाने धर्मान्तरण कराया जा रहा था. आरोपी पास्टर रथराम महिलांगे मुलमुला और बद्रीनाथ बरेठ उदयबंद गांव का रहने वाला है. मौके से ईसाई संबंधित दस्तावेज को जब्त किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

पुलिस के मुताबिक, हिन्दू जागरण के संपर्क प्रमुख सतीश सोनी ने बताया कि उदयबंद के गुड़ीपारा के पास रहने वाले बद्रीनाथ बरेठ, अपने घर के बाहर ईसाई समाज के पास्टर और अन्य लोगों को बुलाकर चंगाई सभा का आयोजन कर रहा है. लोगों को अपने घर में बुलाकर बीमारी का इलाज करने और चमत्कारी पानी पिलाकर हिन्दू धर्मांतरण किया जा रहा है. हिन्दू देवी देवताओं के बारे अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं. पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया. इधर, पुलिस ने मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ और पास्टर रथराम महिलांगे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!