Janjgir-Nawagarh : रेत का अवैध परिवहन करने वाले हाइवा को महिलाओं ने रोका, रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही से महिलाओं में नाराजगी, मौके पर पहुंचे SDM, TI और खनिज अमला, एक हाइवा पर की गई कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के नवापारा गांव में रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही से नाराज महिलाओं ने हाइवा को रोक दिया था. इसके बाद मौके पर पहुंचे जांजगीर एसडीएम ने रेत से भरे एक हाइवा पर कार्रवाई की है. रेत से भरे वाहनों की आवाजाही ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

दरअसल, नवापारा गांव में रेत का अवैध परिवहन करने वाले भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर महिलाओं में नाराजगी है. इसे लेकर महिलाओं ने रेत से भरे एक हाइवा को रोक दिया था. मौके पर एसडीएम सुब्रत प्रधान, नवागढ़ टीआई मणिकांत पांडेय और खनिज विभाग के अफसर पहुंचे थे. महिलाओं को समझाइश दी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ. रेत से भरे एक हाइवा पर कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!