Janjgir-Pamgarh Teacher Death : सड़क हादसे में शिक्षक की हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव के मुख्यमार्ग में अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षक कौशल प्रसाद अनंत की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतक शिक्षक, झिलमिली गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ थे.

 



दरअसल, राहौद निवासी शिक्षक कौशल प्रसाद अनंत, कुछ काम से पामगढ़ गए हुए थे. वहां से वापस लौटते समय मेहंदी गांव के मुख्यमार्ग में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से शिक्षक कौशल प्रसाद अनंत की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!