Janjgir Big News : अकलतरा में तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को कुचला, शिक्षक की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के मेन रोड में सीसीआई चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने शिक्षक को कुचल दिया. हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लिया है.

 



अकलतरा थाने के टीआई लखेश केंवट ने बताया कि 52 वर्षीय शिक्षक अजय कुर्रे, अकलतरा से अपने गांव पचरी बाइक से जा रहे थे. वे मेन रोड में सीसीआई चौक पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!