Accident Teacher Death जांजगीर. सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के सकरेली गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को कुचल दिया. हादसे में शिक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है.

 



बाराद्वार थाने के टीआई तेजकुमार यादव ने बताया कि सक्ती के रहने वाले शिक्षक धर्मेंद्र त्रिपाठी, अपनी बाइक से बाराद्वार स्कूल आ रहे थे. वे सकरेली पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक को अपनी चपेट में ले लिया और हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!