JanjgirChampa Big News : प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्रबन्धन हुआ ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार, G-Mail से पेमेंट के लिए आया था मैसेज, फिर 28 लाख रुपये की हो गई ठगी… डिटेल में जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्रबन्धन, 28 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. राउरकेला से रॉ मटेरियल ( कच्चा माल ) खरीदी-बिक्री का लेन-देन होता है और इसी के नाम पर 28 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है. प्लांट प्रबन्धन को 18 मई को G-Mail में पेमेंट के लिए मैसेज आया था. इसके बाद 28 मई को पेमेंट किया गया था. बाद में पता चला कि क्लाइंट को पेमेंट नहीं हुआ है, किसी दूसरे व्यक्ति ने मेल कर 28 लाख की ठगी कर ली है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्षों को दिया गया कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी किया गया... देखिए पूरी सूची...

सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि सायबर थाना में प्रकाश इंडस्ट्रीज के अधिकारी विनय दास के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि 18 मई को रॉ मटेरियल की खरीदी-बिक्री को लेकर राउरकेला से मेल आया था, जिसके बाद 28 जून को 28 लाख रुपये का पेमेंट किया गया था. बाद में, प्लांट प्रबंधन को ठगी के बारे में पता चलने पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्षों को दिया गया कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी किया गया... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!