Janjgir-Rahod Big News : राहौद के डबरी तालाब के पास मिला नर कंकाल, 1 साल से लापता युवक का मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के नगर पंचायत राहौद के डबरी तालाब के पास नर कंकाल मिला है. जिसकी पहचान 1 साल से लापता शिवकुमार यादव के रूप में हुई है. मौके पर FSL की टीम पहुंची और पुलिस ने मौके से नर कंकाल, चप्पल, कपड़ा, जीन्स को जब्त किया है.

 



दरअसल, राहौद गांव के मिट्ठूलाल यादव का 26 वर्षीय बेटा शिवकुमार यादव, मानसिक रूप से कमजोर था और 1 साल पहले लापता हो गया था. राहौद के डबरी तालाब के पास नर कंकाल मिलने से उसकी पहचान लापता शिवकुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने मौके से कपड़ा, चप्पल और जीन्स को जब्त किया है. राहौद पुलिस सहायता केंद्र जांच में जुटी हुई है. मेडिको-लीगल जांच के बाद पता चल सकेगा कि लापता युवक की मौत किस वजह से हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

Related posts:

error: Content is protected !!