Janjgir-Akaltara Big News : आरके सिंह स्कूल में चौकीदार ने फांसी लगाई, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के अनुदान प्राप्त आरके सिंह स्कूल में चौकीदार श्याम प्रधान ने पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया गया है. चौकीदार ने किस वजह से फांसी लगाई है, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

दरअसल, अकलतरा के आरके सिंह स्कूल के चौकीदार श्याम प्रधान ने पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुबह जब सफाईकर्मी स्कूल पहुंचा तो पंखे पर चौकीदार की लाश लटकी हुई थी. सफाईकर्मी ने इसकी सूचना स्कूल के प्राचार्य को दी. फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

Related posts:

error: Content is protected !!