Janjgir-Bamhanidih Big News : घर पर गिरा पीपल पेड़, घर में थे 5 लोग, 1 दबा तो किया गया रेस्क्यू, आई मामूली चोट, अब मुआवजा की गुहार…

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत बम्हननीडीह के वार्ड 4 में घर पर पीपल पेड़ गिर गया. इससे गरीब परिवार का आशियाना टूट गया. इस दौरान घर में 5 लोग थे, जहां 1 व्यक्ति दब गया था, जिसे मोहल्ले वालों ने निकाला. उसे मामूली चोट आई है. घर पर पेड़ गिरने के बाद तहसीलदार और नपं अध्यक्ष पहुंचे, फिर गरीब परिवार से मुलाकात की. इस दौरान तहसीलदार ने मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए पटवारी को निर्देश दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

दरअसल, बम्हनीडीह के वार्ड 4 में लक्ष्मी महंत का पुराना घर और अभी निर्मित पीएम आवास है, जहां पीपल का पेड़ था, जो लगातार बारिश और तेज हवा की वजह से जड़ समेत उखड़ गया. पेड़ गिरने से गरीब परिवार के पुराना और नए घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. घर टूटने से भरी बारिश में गरीब परिवार पर मुसीबत आ गई है. पीड़ित गरीब परिवार ने मुआवजा देने की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!