Janjgir-Nawagarh Big News : ट्रैक्टर में बैठे 10 वर्षीय लड़का जमीन में गिरा, जिला अस्पताल में हुई मौत…

जांजगीर-चांपा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव में ट्रैक्टर में बैठे 10 वर्षीय लड़का जमीन में गिर गया है. हादसे में लड़का को गंभीर चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था. यहां घायल लड़का की इलाज के दौरान मौत हो गई है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, कटौद गांव निवासी मनहरण कश्यप का पुत्र किशन कश्यप ट्रैक्टर में बैठा था. तभी वह ट्रैक्टर से जमीन में गिर गया और उसे गंभीर चोट आई थी. घायल लड़का को जिला अस्पताल लाया गया. यहां घायल लड़का किशन कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Accident : ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों को आई चोट, चांपा थाना के पास का मामला...
error: Content is protected !!