JanjgirChampa Accident Child Death : कैप्सूल वाहन के कुचलने से ढाई साल के बच्चे की हुई मौत, सदमे में परिजन, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में कैप्सूल वाहन के कुचलने से ढाई साल के मासूम बच्चे हर्ष श्रीवास की मौत हो गई. नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने डॉक्टर ने ढाई साल के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद वाहन लेकर ड्राइवर भाग गया है. मामले में पुलिस द्वारा फरार वाहन चालक की खोजबीन की जा रही है. CCTV से घटनाकारित वाहन के बारे में पता चल सकेगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

दरअसल, केरा गांव मे ढाई साल का हर्ष श्रीवास, अपने दादा के साथ सामान लेकर घर जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने ढाई साल के मासूम बच्चे को कुचल दिया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने डॉक्टर ने ढाई साल के मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद वाहन लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस, फरार वाहन की खोजबीन में लगी हुई है और CCTV फुटेज से घटनकारित वाहन के बारे में पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!