JanjgirChampa News : पीएमएफएमई योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए जांजगीर-चांपा के डीआरपी संतोष कुमार शुक्ला सम्मानित…

जांजगीर-चांपा. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए जांजगीर-चांपा जिले के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन (डीआरपी ) संतोष कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

 



जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जेवियर टोप्पो ने बताया नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में 24 एवं 25 अगस्त को आयोजित पीएमएफएमई कॉन्क्लेव 2026 में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने श्री शुक्ला को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्हें छत्तीसगढ़ में पीएमएफएमई योजना के तहत सर्वाधिक हितग्राहियों को हैण्ड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान करने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया।
संतोष कुमार शुक्ला द्वारा योजना के हितग्राहियों को आवेदन प्रक्रिया, बैंकिंग प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, परियोजना स्थापना सहित योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देकर लगातार मार्गदर्शन किया गया। उनके प्रयासों से जिले के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ लेने में मदद मिली और योजना के क्रियान्वयन को गति मिली।
जिले की इस उपलब्धि में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार पोयाम तथा महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जेवियर टोप्पो के मार्गदर्शन एवं सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पीएमएफएमई कॉन्क्लेव में मिला यह सम्मान राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को बढ़ावा देने और स्थानीय उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के आयोग, निगम, बोर्ड के अध्यक्षों को दिया गया कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा, आदेश जारी किया गया... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!