Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

अकलतरा. ज्ञान, संस्कार और नई उम्मीदों का दीप प्रज्वलित करते हुए श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह बड़े ही हर्ष, उल्लास और आत्मीय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. नवप्रवेशी विद्यार्थियों के चेहरों पर भविष्य के सुनहरे सपनों की चमक और नई उड़ान का उत्साह देखते ही बन रहा था.

 



इस प्रेरणादायी समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के यशस्वी एवं ओजस्वी कुलपति माननीय डॉ. विनय चौहान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुशासन और जीवन मूल्यों का भावपूर्ण मार्गदर्शन दिया. इस अवसर पर अकलतरा क्षेत्र के विधायक श्री राघवेंद्र सिंह, शिक्षा जगत के मार्गदर्शक डॉ. डी. आर. लहरे, प्राचार्य, शासकीय टी.सी.एल. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय, जांजगीर तथा प्रशासनिक क्षेत्र के ऊर्जावान अधिकारी सुमित बघेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी, अकलतरा ऋषभ शिक्षण संस्थान के संस्थापक डॉ जयकुमार जैन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा सिंह की विशेष उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया, जहाँ सर्व मंगल की कामना करते हुए अतिथियों द्वारा प्रज्वलित यह दीप विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य का प्रतीक बना. तत्पश्चात पधारे हुए आमंत्रित अतिथियों का हृदय की गहराइयों से तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया और स्नेह एवं सम्मान के प्रतीक के रूप में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया.

दीक्षारंभ समारोह के इस पावन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा सिंह ने बड़े ही स्नेह और गर्व के साथ महाविद्यालय के गौरवमयी परिचय, उपलब्धियों और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर हृदयस्पर्शी वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

तत्पश्चात शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ के यशस्वी एवं ओजस्वी कुलपति डॉ. विनय चौहान ने अपने हृदयस्पर्शी उद्बोधन में नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक प्रकाश डाला. उन्होंने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरी निष्ठा और लगन से प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि अनुशासन ही विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है. साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने माता-पिता और गुरुजनों का सदैव सम्मान करने और जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का मार्मिक आह्वान किया.
अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अकलतरा क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास का परिचय देते हुए अनुशासन के महत्व और लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा पर भावनात्मक शब्दों में अपने विचार रखे. डॉ. डी.आर. लहरे ने नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की, वहीं सुमित बघेल ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के मूल मंत्र साझा करते हुए सतत परिश्रम और निरंतर प्रयास पर जोर दिया. आमंत्रित अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन के पश्चात समारोह का सबसे भावुक और गौरवशाली क्षण आया.

जब विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाली मेधावी छात्रा समरीन, कु शालू एवं हिमालय को मंच पर सम्मानित किया गया, तो पूरा प्रांगण तालियों से गूंज उठा.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इसी के साथ, निःस्वार्थ सेवा भाव से समाज के लिए समर्पित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारी को भी उनके विशेष सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. दीक्षारंभ समारोह के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली विरासत को दर्शाती मनमोहक लोक-नृत्य प्रस्तुति दी गई. साथ ही रंग-बिरंगी राजस्थानी संस्कृति पर आधारित लोक-नृत्य ने समारोह में चार-चांद लगा दिए. छात्राओं की भावपूर्ण और ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने सभी आमंत्रित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अतिथियों ने छात्राओं की इस कला-साधना की मुक्त कंठ से भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना स्नेहाशीष प्रदान किया. नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के दीक्षारंभ समारोह को सफल एवं अविस्मरणीय बनाने हेतु महाविद्यालय में द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त लोकप्रिय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया.

इस गरिमामय कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित एवं ख्याति प्राप्त हास्य कवि एकाग्र शर्मा, बंसीधर मिश्रा, सोनल जैन, हीरामणि वैष्णव और मयंक शर्मा ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कवियों ने ओज, वीर और हास्य रस से परिपूर्ण कविताओं की ऐसी धारा बहाई कि पूरा सभागार हर्ष और उल्लास से गूंज उठा। अपनी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने छत्तीसगढ़ की अनूठी संस्कृति, परंपरा और माटी की सुगंध को भी बड़े ही मनोहारी ढंग से प्रस्तुत किया. कवियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने समारोह को ज्ञान के साथ-साथ आनंद और प्रेरणा का अद्भुत संगम बना दिया. कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित अतिथियों का साल एवं प्रतीकात्मक चिन्ह से सम्मान एवं भेंट किया गया. कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राहुल राठौर द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस कार्यक्रम में डॉ सुनील दीक्षित, डॉ विश्वास विश्वकर्मा, डॉ राकेश सोनी,यशपाल चौबे,सौरभ जैन,अम्बरीश सिंह बैस,राजकुमार साहू,हिमांशु साहू,शैलेंद्र श्रीवास,निकेत जैन,वीरेंद्र चौधरी,पीयूषकांत चतुर्वेदी, विष्णु पटेल,चुन्नू,दुर्गा टण्डन,अनुज जैन,अरविंद कुमार,कमलकांत साहू,संध्या सिंह,सरिता पटेल, चंद्ररुपा कश्यप,संदीप कुर्रे,अशोक पाण्डेय,आनमिका सिंह,सुनीता पाण्डेय,पायल दास,रश्मि मरकाम,समरीन मिर्जा,राजेश भास्कर कश्यप, विद्या जायसवाल,अविनाश चौहान, नरेंद्र पाटले,मनीष गंधर्व,आकाश दास,नीरज निर्मलकर,बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक,एनसीसी के कैडेट एवं समस्त महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे.

error: Content is protected !!