JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव…समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल…

जांजगीर-चांपा. समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. फाउंडेशन ने उन्हें प्रदेश महासचिव (W) के पद पर नियुक्त किया है. उनकी नियुक्ति से समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं. फाउंडेशन ने इंजी. मंजूषा पाटले पर भरोसा जताते हुए उम्मीद जाहिर की है कि वे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी. समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अनुभव और सक्रियता का लाभ संगठन को मिलेगा. प्रदेश महासचिव के रूप में वे जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने के साथ ही जरूरतमंदों तक संस्था की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. नई जिम्मेदारी के साथ संगठन के विस्तार और मजबूती की भी बड़ी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी. फाउंडेशन की ओर से उन्हें संगठन के प्रचार-प्रसार, नए सदस्यों को जोड़ने और संस्था के उद्देश्यों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई है. इंजी. मंजूषा पाटले की नियुक्ति की अनुशंसा फाउंडेशन के संरक्षक एएसपी डॉ. सुरेशा चौबे एवं बलबीर शर्मा (एनवाईके) ने की. वहीं संस्थापिका/सह-संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह एवं प्रकाश सिंह तथा प्रदेश युवा अध्यक्ष अजय कश्यप ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक पदाधिकारी के लिए संस्था के नियमों और प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा. संस्था को उम्मीद है कि समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले अपनी जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाते हुए संगठन को नई मजबूती और पहचान दिलाने में अहम योगदान देंगी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!