ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक स्थापना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। गणेश प्रतिमा की स्थापना एवं पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, एडमिन स्टाफ एवं संस्था सदस्य श्रीमती रेणुका गढ़ेवाल जी ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। पं. राकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ गणेश जी की स्थापना कराई। उन्होंने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं एडमिन स्टाॅफ को भगवान गणेश के पूजन की विधि समझाते हुए सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना के साथ पूजा संपन्न कराई।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह का हुआ आयोजन, युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सकारात्मक एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए किया गया प्रेरित...

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं एडमिन स्टाफ ने भगवान श्री गणेश से विद्यालय, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त विद्यालय परिवार की उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। सभी ने गणपति बप्पा के समक्ष श्रद्धा भाव से पुष्प अर्पित किए तथा आरती में सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री गणेश की आरती की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार ने विघ्नहर्ता श्री गणेश से सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करने और विद्यालय को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करने की प्रार्थना की।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अंकुर गोयल ने महानदी की बाढ़ से प्रभावित लोगों से की मुलाकात, उनकी समस्या और परिस्थितियों का लिया जायजा

Related posts:

error: Content is protected !!