JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार…

जांजगीर-चांपा. भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक नियुक्त किया है. यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े एवं आईटी सेल जिला संयोजक अनिल शर्मा की अनुशंसा पर की गई है.

 



आशुतोष सोनी छात्र जीवन से ही संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं. उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से हुई, जहां उन्होंने नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

नई जिम्मेदारी मिलने पर आशुतोष सोनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ करेंगे. उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Bike Thief : नैला में दिनदहाड़े बाइक की चोरी, CCTV कैमरा में कैद हुआ चोर, बाइक की चोरी करते दिखा चोर, चोर की तलाश में जुटी नैला पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!