Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल…

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला महानदी के तट पर गंगा महाआरती में सदगुरू ऋतेश्वर महाराज शामिल हुए. इस दौरान समाजसेवी संजय अग्रवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत समेत श्रद्धालु सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे. आपको बता दें, पिछले 2 बरस से महानदी के तट अनवरत गंगा महाआरती जारी है और नदियों को संरक्षित करने, प्रदूषण से बचाने लोगों को संदेश दिया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  निधन : श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल

मीडिया से बात करते सदगुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि गंगा महाआरती की परंपरा हमें सीख देती है और शिवरीनारायण में अच्छा प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में माता शबरी ने भगवान राम को बेर खिलाई थी और इससे जातिवाद का भेद मिटा था. इस तरह यही बेर भारत में फैले जातिवाद के बैर को मिटाएगा और हम सबको एक करेगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!