Champa Big News : मंदिर की भूमि का अनधिकृत पंजीयन कर तीन वर्षों तक किया धान विक्रय, ₹2.20 लाख की बोनस राशि के अनियमित आहरण का मामला, संबंधित कृषक, समिति प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी…

जांजगीर-चाम्पा. धान खरीदी एवं ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत शासकीय राशि के अनियमित आहरण के मामले में जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। चांपा अनुविभाग अंतर्गत ग्राम हथनेवरा स्थित मंदिर (ट्रस्ट) की भूमि का अनधिकृत पंजीयन कराकर लगातार तीन वर्षों तक धान विक्रय करने और बोनस राशि आहरित करने के मामले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), चांपा शशि कुमार चौधरी द्वारा कार्रवाई की गई है।

 



जिला प्रशासन ने संबंधित कृषक के विरुद्ध ₹2,19,957/- (दो लाख उन्नीस हजार नौ सौ सत्तावन रुपये) की अनियमितता के संबंध में तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित चांपा के तत्कालीन एवं वर्तमान समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आवेदक संतोष कुमार लहरे (निवासी- तुलसी, तहसील शिवरीनारायण) की शिकायत पर तहसीलदार चांपा, सहकारिता विस्तार अधिकारी और खाद्य निरीक्षक बम्हनीडीह की संयुक्त टीम द्वारा जांच की गई।

इसे भी पढ़े -  CG Thief Arrest : ऑनलाइन गेमिंग में 10 लाख हारने पर रची चोरी की साजिश, सूने मकान से लाखों के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात और कार जब्त...पूरी खबर पढ़िए...

जांच प्रतिवेदन में यह सामने आया कि ग्राम चांपा निवासी कृषक सीताराम द्विवेदी ने ग्राम कुरदा स्थित अपनी 1.8550 हेक्टेयर निजी भूमि के साथ-साथ ग्राम हथनेवरा स्थित ‘महादेव स्थान चांपा’ की मंदिर भूमि (कुल रकबा 2.1930 हेक्टेयर / 5.42 एकड़) को अपने व्यक्तिगत किसान पंजीयन में शामिल करा लिया था।

निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना तीन वर्षों तक किया गया ‘कैरी फॉरवर्ड’

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ट्रस्ट या मंदिर की भूमि पर कृषक उन्नति योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्रता नहीं है।

इसके बावजूद, सेवा सहकारी समिति मर्यादित चांपा के तत्कालीन एवं वर्तमान समिति प्रबंधक गोविन्द मिश्रा तथा कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेश कुमार साहू ने बिना राजस्व अभिलेख (B-1) का सत्यापन किए न केवल वर्ष 2023-24 में इस भूमि का पंजीयन किया, बल्कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में भी एग्रीस्टैक/किसान पोर्टल के माध्यम से इसे निरंतर ‘कैरी फॉरवर्ड’ कर सत्यापित किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, शराब के नशे में बजरंगबली की मूर्ति तोड़ा था, वजह ऐसी कि पुलिस भी हैरान रह गई... डिटेल में पढ़िए...

कृषक की निजी भूमि के आधार पर उसकी वैध धान विक्रय पात्रता 96.26 क्विंटल प्रति वर्ष थी, लेकिन मंदिर की भूमि को पंजीयन में शामिल किए जाने के कारण उसने तीन वर्षों में कुल 261.22 क्विंटल अतिरिक्त धान का विक्रय किया।

07 दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, जवाब नहीं मिलने पर होगी एकपक्षीय कार्रवाई

एसडीएम चांपा ने कृषक सीताराम द्विवेदी को 07 दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

समिति प्रबंधक गोविन्द मिश्रा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेश कुमार साहू को भी 07 दिवस के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पोर्टल से मंदिर की भूमि के खसरों को तत्काल विलोपित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बम्हनीडीह क्षेत्र में 2 चेन माउंटेन जब्त, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 25 हाइवा डंप रेत को किया गया जब्त, 4 दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई, JCB और हाइवा, ट्रैक्टर पकड़े गए थे...

Related posts:

error: Content is protected !!