Janjgir FIR : दोस्तों का इंतजार कर रहे व्यक्ति को 2 लोगों ने पीटा, सिटी कोतवाली थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने दोस्तों का इंतजार कर रहे जगदीश कश्यप से गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



दरसअल, मुनुन्द गांव का रहने वाला जगदीश कश्यप, रोड में अपने दोस्तों का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान बनारी गांव का रहने वाला अरविंद साव और सराईपाली का रहने वाला भाग्यवान खैरवार बाइक से पहुंचे. इसके बाद दोनों ने जगदीश से गाली-गलौज कर मारपीट की. घटना में जगदीश कश्यप को चोट आई है, मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी अरविंद साव, भाग्यवान खैरवार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!