janjgirChampa Good News : जिले के कराते खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया, नोयडा में आयोजित नेशनल कराते चैम्पियनशिप में जीते 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल, जांजगीर आगमन पर जोरदार स्वागत…

जांजगीर-चाम्पा. उप्र के नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित रॉयल चेलेंज कप नेशनल कराते चैम्पियनशिप में कराते खिलाड़ियों ने फाइट और काता में जांजगीर-चाम्पा जिले के खिलाड़ियों ने भारत के 13 राज्यों से आई टीमों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

 



खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल, 10 सिल्वर मेडल और 19 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले के साथ ही छग का मान बढ़ाया है. इस उपलब्धि के बाद खिलाड़ियों में बेहद खुशी दिखी और वे उत्साहित दिखे, वहीं जांजगीर पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया.

जिला कराते संघ के संरक्षक इंजी. रवि पांडेय ने कहा कि गोल्ड मेडल जीत कर खिलाड़ियों ने जिले और छग का मान बढ़ाया है. उन्हें प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है. इससे वे इंटरनेशनल में भी मेडल जीत सकेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!