Janjgir Big News : इंजीनियर, ठेकेदार व ड्राइवर से मारपीट, गाड़ी में भी तोड़फोड़ और अवैध वसूली, 1 नामजद सहित अन्य लोगों कर खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खोखरा चौक में इंजीनियर, ठेकेदार और ड्राइवर से मारपीट करने का मामला सामने आया है. साथ ही, गाड़ी में तोड़फोड़ और अवैध वसूली भी की गई है. मामले में पुलिस ने 1 नामजद नीलेश बर्मन सहित अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 427, 294, 323, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



दरसअल, ड्राइवर जयनन्द राठिया, इंजीनियर वृषभ अंबारे और ठेकेदार आनंद कुमार यादव बोलेरो वाहन से बिलासपुर से खरसिया जा रहे थे, तभी खोखरा चौक में बोलेरो वाहन के सामने स्कार्पियों वाहन को रोक दिया और लाइट अप-डाउन करने की बात कहते गाली-गलौज भी की. बोलेरो वाहन में सवार इंजीनियर, ठेकेदार और ड्राइवर को बाहर खींचकर मारपीट करने लगे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ के 31 IPS अफसरों के तबादले... देखिए पूरी सूची...

साथ ही, गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई और इसके बाद डराकर इंजीनियर के मोबाइल से फोन पे के माध्यम से 40 हजार ट्रांसफर कर लिया. घटना के बाद मामले की रिपोर्ट लिखाई गई. मामले में पुलिस ने 1 नामजद निलेश बर्मन सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!