Arrest News : शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाला शख्स गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है और 1 पाव 90 ML देशी शराब, शराब की खाली बोतल और डिस्पोजल को जब्त किया है. पुलिस से आरोपी शख्स के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की है.

 



दरअसल, बाराद्वार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाराद्वार में राहुल बरेठ लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और राहुल बरेठ को शराब पीने साधन उपलब्ध कराते पकड़ा और मौके से 1 पाव 90 ML देशी शराब, शराब की खाली बोतल और डिस्पोजल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Rahod Big News : राहौद के डबरी तालाब के पास मिला नर कंकाल, 1 साल से लापता युवक का मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस...

पुलिस ने आरोपी राहुल बरेठ के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट कि धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!