Accident Death : बाइक सवार 3 लोगों को बाइक ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत, अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध थाने में हुआ जुर्म दर्ज

सक्ती. सक्ती जिले मोहगांव नहर पार के पास बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी है, जिससे बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई है. अज्ञात बाइक सवार के विरुद्ध नगरदा पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, श्यामलाल पटेल, अमीलाल पटेल, चेतन पटेल कोरबा से अपने गांव जुड़गा गांव आ रहे थे, तभी मोहगांव में अज्ञात बाइक सवार ने श्यामलाल पटेल कि बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों को चोट आई, जिसे इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से सक्ती के अस्पताल ले जाया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

प्राथमिक उपचार के बाद श्यामलाल पटेल को बिलासपुर रेफर किया गया. बिलासपुर ले जाने के दौरान श्यामलाल पटेल की मौत हो गई. रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध 304-A, 337, 279 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!