Bank Thief : चंद्रपुर की SBI शाखा में अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ कर की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चंद्रपुर थाना में जुर्म दर्ज

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने SBI शाखा में तोड़फोड़ कर कंप्यूटर और सीसीटीवी कैमरा के हार्डडिस्क की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



चंद्रपुर पुलिस के मुताबिक, बासुदेव उरांव ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि SBI शाखा में अज्ञात चोरों ने खिड़की को तोड़कर शाखा के अंदर घुसे थे और शाखा के अंदर में लगे कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरा के हार्डडिस्क को तोड़फोड़ की, फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. आपको बता दें, शाखा से रुपए की चोरी करने में चोर सफल हुए थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 427 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!