Thief FIR : जांजगीर. खड़े ट्रक से 85 हजार का रिफाइन ऑयल पार, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ किया जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के नक्टीडीह गांव के मेन रोड के पास खड़े ट्रक से 85 हजार रुपये की 70 पेटी रिफाइन तेल चोरी करने का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक सीजी 07 एएक्स 2937 का ड्राईवर राजनांदगांव से रिफाइन तेल लोड करवा के पत्थलगांव ले जा रहा था और वह बिर्रा थाना क्षेत्र के नक्टीडीह गांव पहुंचा था, तभी ट्रक का हेड बेल्ट टूट गया, फिर वाटर बॉडी भी खराब हो गई.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इसके बाद ट्रक को रोड किनारे खड़ा करके मिस्त्री की तालाश में ड्राइवर बिर्रा चला गया. बिर्रा में मिस्त्री नहीं मिलने के कारण वापस ट्रक खड़े किए हुए स्थान पर आया.

फिर अगले दिन मिस्त्री की तलाश में शिवरीनारायण गया, वहां से मिस्त्री लाकर ट्रक की मरम्मत कराने के बाद ड्राइवर ट्रक के केबिन में सोया था. सुबह जब उठा तो देखा कि ट्रक में रखी 70 पेटी रिफाइन तेल को तिरपाल फाड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है. इसकी सूचना ड्राइवर ने पुलिस को दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस पर बिर्रा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी चोरों की पतासाजी में जुटी हुई है.

मुखबिर लगाया गया है : टीआई
बिर्रा थाने के टीआई मोहम्मद तारिक ने बताया कि ट्रक ड्राइवर की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और चोरों के बारे में पता लगाने मुखबिर लगाया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!