Aklatara Thief : सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 22 हजार रुपये के सोने-चांदी के सामान और 20 हजार नगदी रकम को किया पार, FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के साजापाली गांव में सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के सामान और नगदी रकम की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साजापाली गांव के कन्हैया रात्रे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पहरिया गांव गया था. वापस आकर देखने पर घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था, अज्ञात चोरों ने 22 हजार रुपये के सोने-चांदी के सामान और 20 हजार नगदी रकम की चोरी कर ली है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!