अमेरिका में 15 वर्ष के किशोर को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, जुर्म जानकर कांप उठेगा कलेजा!

जुर्म की दुनिया में आज अमेरिका से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। संभवतः यह पहली बार है जब किसी किशोर को अपराधों के लिए इतनी बड़ी सजा का ऐलान किया गया है। अमेरिकी अदालत ने एक मामले में 15 वर्षीय किशोर को उसके जघन्यतम अपराधों के लिए फैसला सुनाया तो कोर्ट में मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किशोर और उसके वकील ने शायद इतनी बड़ी सजा की परिकल्पना भी नहीं की रही होगी। मगर अदालत ने किशोर के क्रूरतम जुर्म को देखते हुए उसकी उम्र का लिहाज किए बिना बेबाकी से अपना फैसला सुनाया तो वहां मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। इस किशोर के जुर्म के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे कि आखिर इस उम्र में वह इतना बड़ा अपराध भला कैसे कर सकता है?…मगर यह सच है। आइए अब आपको पूरा मामला बताते हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

 

 

 

दरअसल अमेरिकी अदालत ने जिस जुर्म में किशोर को आजीवन कारावास दिया है, वह अपराध ही बेहद डरावना है। इसलिए मामले पर सुनवाई करते हुए अमेरिका के पोंटियाक में एक न्यायाधीश ने इतनी कठोर सजा का ऐलान किया। दोषी किशोर पर अमेरिका के ऑक्सफॉर्ड हाई स्कूल में चार छात्रों की हत्या करने और अन्य के मन में भय पैदा करने के लिए यह सजा दी गई। यह किशोर मिशिगन का है। शुक्रवार को अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

 

 

बचाव पक्ष की दलीलें खारिज

कोर्ट ने किशोर के क्रूर अपराध को सजा सुनाते वक्त ध्यान में रखा इसलिए बचाव पक्ष की सभी दलीलों को खारिज कर दिया। न्यायाधीश क्वामे रोवे ने कम सजा देने की बचाव पक्ष के वकीलों के अनुरोध खारिज करते कहा कि एंथनी क्रुंबले (17) को पेरोल का अवसर न दिया जाए। वर्ष 2021 में अपने स्कूल में हमले के दौरान क्रुंबले की उम्र 15 वर्ष थी। क्रूंबले ने सजा सुनाए जाने से पहले कहा, “मैंने जो तय किया था, वह किया। मैं खुद को रोक नहीं सका। मैंने भयावह चीजें कीं।

error: Content is protected !!