JanjgirChampa Big Update : 37 मवेशियों की मौत के बाद प्रशासनिक अफसर हरकत में, मृत मवेशियों के शव का कराया गया PM, मवेशियों की मौत की ये आ रही बड़ी वजह… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के चंगोरी गांव में 37 मवेशियों की मौत के बाद प्रशासनिक अफसर पहुंचे. आज राजस्व विभाग, पशुधन विकास विभाग, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे और वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने मृत मवेशियों के शव का पोस्टमार्टम किया. PM के बाद वेटनरी डॉक्टर ने कहा है कि मवेशियों को जहर देकर मारने की आशंका है. कुछ मवेशियों पर हमला का निशान है. सैम्पल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजा गया है. इधर, अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल ने कहा है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने कपिस्दा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त

दरअसल, चंगोरी गांव के गोठान में बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी, जिसके बाद टीम गोठान पहुंची और मृत मवेशियों का पंचनामा तैयार किया गया. इस तरह गोठान में 37 मवेशी मृत मिले.

आज राजस्व विभाग से अकलतरा तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी और पशुधन विकास विभाग के अफसर पहुंचे और वेटनरी डॉक्टरों की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया गया. शुरुआती तौर पर मवेशियों की मौत जहर से होने की बात सामने आई है. हालांकि, मवेशियों की मौत के असल कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : थाना का प्रिंटर ठीक करवाने आए आरक्षक से होटल संचालक सहित 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने नाबालिग बालक को किया निरुद्ध और अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल संचालक फरार...
error: Content is protected !!