JanjgirChampa Big Update : तालाब में डूबे युवक का 27 घण्टे बाद भी कुछ पता नहीं चला, रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से पहुंची SDRF की टीम, अब तक तलाश रहे थे स्थानीय गोताखोर

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के वार्ड 5 के घुन्नी तालाब में युवक डूब गया है और 27 घण्टे बाद भी उसका पता नहीं चला है. SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची है और खोजबीन की गई, लेकिन युवक का पता नहीं चला. कल मंगलवार की सुबह फिर से SDRF की टीम खोजबीन करेगी.

 



दरअसल, बलौदा के वार्ड 5 के आनन्द तम्बोली, 10 दिसंबर रविवार को घुन्नी तालाब में डूब गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी और ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन की. जब कुछ पता नहीं चला तो जांजगीर के गोटोखोरों को बुलाया गया था और टीम ने तालाब में डूबे युवक का रेस्क्यू करने का प्रयास किया था.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला था, फिर रात होने की वजह से रेस्क्यू रोकना पड़ा. आज फिर से युवक की खोजबीन शुरू की गई, लेकिन 27 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला है. कल मंगलवार को फिर से युवक की खोजबीन की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!