बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने प्रेमिका को कार से कुचला! फिर सड़क पर छोड़कर हुआ फरार, जानें पूरा मामला

ठाणे. राज्य सड़क विकास निगम के संचालक अनिल गायकवाड़ के बेटे अश्वजीत गायकवाड़ पर अपनी ही प्रेमिका को कार से कुचलने का आरोप लगा है। आरोपी की प्रेमिका ने ही ये आरोप लगाए हैं। प्रिया का कहना है कि युवक ने अपने दोस्तों की सलाह पर ये काम किया है। घटना सोमवार की सुबह की बताई जा रही है, जब अश्वजीत अपने प्रेमिका प्रिया सिंह को अपनी ही कार से उड़ा देता है और उसे उसी हालत में वहां छोड़कर भाग खड़ा होता है। बताया जा रहा है कि अश्वजीत बीजेपी युवा मोर्चा ठाणे के अध्यक्ष भी हैं।

 



अश्वजीत गायकवाड़ ठाणे के घोड़बंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में रहता है, आरोप है कि उसने अपने ही प्रेमिका प्रिया सिंह को कार से उड़ाया है। इस घटना में प्रिया सिंह को गंभीर रूप से चेहरे और कुछ अन्य जगहों पर गंभीर चोटे आई हैं। बहरहाल प्रिया सिंह का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में जारी है। पीड़ित प्रिया सिंह घोड़बंदर में रहती है, प्रिया काफी उच्च शिक्षा प्राप्त हैं और अपने घर में वो अकेली कमाने वाली हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

मारपीट कर रेंज रोवर डिफेंडर से कुचला

बताया जा रहा है कि अश्वजीत गायकवाड़ ने सोमवार को ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित ओवला परिसर में पहले प्रिया के साथ मारपीट की और उसके हाथों को भी काटा। इसके बाद सुबह 4:30 बजे के करीब प्रिया को अपनी रेंज रोवर डिफेंडर कार से कुचलकर घायल कर दिया। प्रिया सिंह का आरोप है कि अश्वजीत गायकवाड़ ने अपने दोस्तों के कहने पर ऐसा किया। अश्वजीत गायकवाड़ के दोस्त रोमिल पाटिल और सागर शेलके ने ये सलाह दी थी। पीड़िती ने सारी बातें अपने इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट कर न्याय की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि और दीपावली से पहले सक्ती नगर की प्रमुख प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने शुरू कराया जीर्णोद्धार कार्य

खुलेआम घूम रहा आरोपी

इस घटना को अंजाम देने के 3 दिन बाद भी कासारवडवली पुलिस स्टेशन द्वारा सिर्फ FIR दाखिल की गई है, लेकिन कासारवडवली पुलिस ने अब तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। बता दें अश्वजीत गायकवाड़ एमएसआरडीसी के संचालक अनिल गायकवाड़ के बेटे हैं और एमएसआरडीसी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास है। जाहिर है कि अनिल गायकवाड़ के ऊंचे राजनीतिक संबंध होने की वजह से अब तक पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

प्रिया सिंह पर FIR वापस लेने का दबाव

प्रिया सिंह की माने तो FIR वापस लेने के लिए लगातार प्रिया पर दबाव बनाया जा रहा है। अश्वजीत गायकवाड़ और उसके दोस्तों ने उसकी जो हालात की है, उसके बाद कासारवडवली पुलिस स्टेशन में जो FIR दर्ज करवाई है। अश्वजीत गायकवाड़ के दोनों ही मित्र रोमिल पाटिल और सुनील शेल्के अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं और धमकी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!