Sakti Attack Arrest : सक्ती में युवक पर प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, पूर्व में एक आरोपी भेजा जा चुका है जेल, फरार एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

सक्ती. सक्ती पुलिस ने बुधवारी बाजार में युवक राजू उर्फ रोशन पर प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी सुज्जु उर्फ सोहेल खान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी सुज्जु उर्फ सोहेल खान के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 323, 294, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है, पूर्व में एक आरोपी राहुल लाल यादव को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है. घटना में शामिल एक अन्य आरोपी मानव सिदार फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपी सुज्जु उर्फ सोहेल खान ने अपना हुलिया बदलने दाढ़ी बाल कटवा दिया था.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Fraud Arrest : शेयर मार्केट में रुपये दोगुना करने का झांसा, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, 2 करोड़ 4 लाख की हुई ठगी, नवा रायपुर से दोनों आरोपी की हुई गिरफ्तारी, लैपटॉप, टेबलेट मोबाइल और चेकबुक जब्त...

दरअसल, टेमर गांव का युवक राजू उर्फ रोशन पानी टंकी के पास काम करके आराम कर रहा था, तभी 3 लोग आकर वहां पर बुजुर्ग से गांजा पीने के चिलम की मांग करने लगे. चिलम नहीं देने पर गाली-गलौज करने लगे, जिसे मना करने पर बांस के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया था. इससे युवक राजू उर्फ रोशन के सिर में गंभीर चोट लगने पर सक्ती अस्पताल से रायगढ़ रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Champa News : संकल्प से राष्ट्र निर्माण का मार्ग दिखाया लक्ष्मीबाई केलकर ने, राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मनाया गया 'संकल्प दिवस', सेविकाओं ने लक्ष्मीबाई केलकर के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प...

मामले में सक्ती पुलिस ने हमला करने वाले फरार आरोपी सुज्जु उर्फ सोहेल खान को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, आरोपी सुज्जु कंचनपुर गांव का रहने वाला है. वहीं फरार एक अन्य आरोपी मानव सिदार की पतासाजी की जा रही है.

error: Content is protected !!