JanjgirChampa Accident Death : ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर, 2 साल की बच्ची की मौत, बाइक में सवार अन्य 3 लोग घायल, घायलों को रेफर किया गया

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के देवरी मोड़ के पास ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई. हादसे में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई है, वहीं बाइक में सवार अन्य 3 लोग घायल हो गए हैं. बाइक में 4 लोग सवार थे. घायल 3 लोगों को खरौद अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण के जोगीडीपा से भूपेंद्र सारथी, अपनी पत्नी संतोषी, 2 साल की बेटी पूर्णिमा और अपने साले संतोष के साथ बाइक से बिलासपुर जा रहे थे. वे देवरी मोड़ पहुंचे थे कि ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

घटना में चारों लोग गम्भीर रूप से घायल हुए और खरौद अस्पताल में 2 साल की मासूम बच्ची पूर्णिमा की मौत हो गई है. अन्य 3 घायलों को रेफर किया गया है. घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है, वहीं पुलिस ने घटनाकारित ट्रैक्टर को थाना में निरुद्ध कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!