Janjgir Big News : पुलिस लाइन पहुंचे ड्राइवर की मौत, जिला अस्पताल ले जाने पर हुई मौत, ड्राइवर की मौत के बाद मचा हड़कंप, ASP और DSP भी पहुंचे जिला अस्पताल… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन पहुंचे ड्राइवर की मौत के बाद हड़कम्प मच गया है. तबियत बिगड़ने के बाद ड्राइवर को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है. घटना के बाद मृतक ड्राइवर के परिजन को सूचना दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी हेडक्वार्टर विजय पैकरा भी पहुंचे.

 



डॉक्टरों की टीम के द्वारा ड्राइवर के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. इसके बाद पता चलेगा कि किस वजह से ड्राइवर की मौत हुई है. मृतक ड्राइवर अशोक साहू, बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र के कोरमी गांव का रहने वाला था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

दरअसल, 3 दिन पहले माजदा वाहन को ओवरलोडिंग की वजह पुलिस ने पकड़ा था और जांजगीर की पुलिस लाइन में गाड़ी किया था. आज ड्राइवर अशोक साहू, जुर्माना भरने पहुंचा था. इस दौरान पुलिस लाइन में तबियत बिगड़ गई और ड्राइवर को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक ड्राइवर के परिजन को सूचना दी गई है, जिसके बाद जांजगीर आने परिजन रवाना हो गए हैं. कुछ देर में परिजन जांजगीर पहुंच जाएंगे. इसके बाद डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. PM रिपोर्ट से ड्राइवर की मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : शादी के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार किया, लड़की की आवाज निकालकर रिश्ता तय कराने का झांसा देते थे, भेजे गए जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!