JanjgirChampa Suicide : रेल्वे कर्मचारी ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा रेल्वे स्टेशन के कर्मचारी हेम सिंह कंवर ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. सूचना के बाद मौके पर RPF की टीम पहुंची और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना के बाद मौके पर चांपा पुलिस पहुंच गई और जांच कर रही है.

 



शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और रेल्वे कर्मचारी ने खुदकुशी क्यों की है, यह अभी पता नहीं चला है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है. मृतक हेम सिंह कंवर, चांपा रेल्वे स्टेशन के पॉइंट्स मेन के पद पर कार्यरत थे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!