JanjgirChampa Arrest : घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, फरार आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में फरार आरोपी मनोज साहू को गिरफ्तार किया है. घर में घुसकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 458, 354, 294, 323 पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया है.

 



दरअसल, 30 अक्टूबर 2023 को नाबालिग लड़की घर में सो रही थी. तभी मनोज साहू उर्फ पोटू घर के पीछे से घुस गया और छेड़छाड़ करने गया, जब नाबालिग लड़की घर के लोगों को आवाज दी तो आरोपी तैश में आ गया और मारपीट करने गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhanidih Accident Death : ट्रैक्टर ने नाबालिग लड़के को कुचला, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

आवाज सुनकर घर के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया. घटना के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच की. घटना के बाद आरोपी फरार था, जिसके बाद आज आरोपी मनोज साहू को किरारी गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!