Arrest : दुकान से 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले मोहनराम जायसवाल को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी मोहनराम जायसवाल के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारी, मुख़बिर से सूचना मिली कि खैरा गांव के मोहन राम जायसवाल, अपनी दुकान में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इस पर पुलिस ने मौके से आरोपी मोहनराम जायसवाल के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!