Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार, 19 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. हसौद पुलिस ने रनपोटा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



हसौद पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अजय चौहान, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी अजय चौहान के कब्जे से 19 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : दो कंजी के पुल से 48 घण्टे से आवागमन बंद, दोनों ओर नगर सैनिक और पुलिस तैनात, लगातार बारिश से उफान पर...

पुलिस ने रनपोटा गांव निवासी आरोपी अजय चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!