JanjgirChampa Big Update : गोठान में 37 मवेशियों की मौत का मामला, जहर देने और चोट पहुंचाने से मवेशियों की मौत का हुआ था खुलासा, गुनहगार का एक माह बाद भी पता नहीं, अकलतरा विधायक ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के चंगोरी गांव के गोठान में जहर देने और चोट पहुंचाने से 37 मवेशियों की मौत के मामले में पुलिस की जांच सुस्त पड़ गई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है, लेकिन अभी तक मवेशियों की मौत के गुनहगार को पकड़ा नहीं जा सका है.

 



मामले को लेकर अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने सवाल उठाया है, वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर विजय पैकरा ने हर बिंदु पर जांच करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

दरअसल, 10 दिसम्बर 2023 को एक माह पहले चंगोरी गांव के गोठान में 37 मवेशी मृत मिले थे. पीएम रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा हुआ और जहर देने, चोट पहुंचाकर मवेशयों की मौत होने की पुष्टि हुई. अकलतरा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था, लेकिन एक माह बाद भी आरोपी के बारे में पुलिस पता नहीं लगा सकी है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

मामले को लेकर अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि पुलिस को जांच में तेजी लानी चाहिए, वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर विजय पैकरा ने सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है.

error: Content is protected !!