Giraftar : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने सिवनी गांव से देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 नग देशी शराब को जब्त किया है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नारायण प्रसाद धीवर, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी नारायण प्रसाद धीवर के कब्जे से 30 नग देशी शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

पुलिस ने भाटापारा सिवनी गांव निवासी आरोपी नारायण प्रसाद धीवर के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी नारायण प्रसाद धीवर को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!