Accident Death : सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, दो बाइक में हुई थी जोरदार भिड़ंत

सक्ती. नगरदा थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में घायल युवक लक्षमेंद गवेल की इलाज के दौरान मौत हो गई है. गंभीर चोट आने पर युवक को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, खैरा गांव के भरत गवेल का बेटा लक्षमेंद गवेल की बाइक सेंदरी गांव में सामने से आ रही बाइक से टकरा गई थी. बाइक सवार लक्षमेंद गवेल को गंभीर चोट आई थी. उसे इलाज के लिए चाम्पा अस्पताल से बिलासपुर ले जाया गया था, वहां इलाज के दौरान युवक लक्षमेंद गवेल की मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!