Sakti Arrest : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को हसौद पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. हसौद पुलिस ने गुंजियाबोर गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



हसौद पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मंगल राम ज्वाला, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी मंगल राम ज्वाला के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

पुलिस ने गुंजियाबोर गांव निवासी आरोपी मंगल राम ज्वाला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!