ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में पतंग उत्सव, लोहड़ी एवं मैराथन दौड़ आयोजित

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर द्वारा संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में मकर सक्रांति, लोहड़ी पर्व एवं नेशनल यूथ डे केे उपलक्ष्य में मैराथन दौड़ (जो खेले वही खिले) आयोजित की गई। मकर संक्रांति एवं लोहड़ी पर्व के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम प्रार्थना प्रांगण में संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा इस पर्व के विशेषता एवं महत्ता को बताई गई।



शिक्षिका मनदीप कौर द्वारा लोहड़ी पर्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि लोहड़ी का त्यौहार फसल की कटाई और बुआई के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर इसके इर्द-गिर्द नाचते, गाते और खुशियाँ मनाते है। आग में गुड, तिल, रेवड़ी, गजक डालने और इसके बाद इसे एक-दूसरे में बांटने की परम्परा है। तत्पश्चात् शिक्षिका अंजली दुबे द्वारा मकर संक्रांति पर्व की विशेषता बताते हुए कहा गया कि-शास्त्रों में इस दिन स्नान, ध्यान और दान का विशेष महत्व बताया गया है।

इसे भी पढ़े -  Hyundai Venue के नए अवतार ने मचाया गदर, कम बजट में बेहतरीन फीचर्स का तड़का, क्यों हर कोई कर रहा है बुक

मकर संक्रांति पर सूर्य अपना मार्ग परिवर्तित कर दक्षिणायन से वापिस उत्तरायण की ओर आ जाते है, जिससे ऋतु परिवर्तन होता है। इस दिन को बुराईयों और नकारात्मकता को खत्म करने का भी माना जाता है। सभी मिल जुलकर उत्साह पूर्वक पतंग उडाते है तथा इस दिन तिल के लड्डू बनाने तथा खाने का विशेष महत्व है। उपरोक्त बातों द्वारा विद्यार्थियों को लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की विशेषता एवं महत्ता बताई गई।

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Mela Hadsa : शिवरीनारायण मेला में आकाश झूले से नीचे गिरा लोहे का प्लेट, नीचे खड़ी महिला और युवती घायल, बिलासपुर रेफर हुई महिला, हादसे के बाद उठे सवाल ?

तत्पश्चात् नेशनल यूथ डे के उपलक्ष्य में जो खेले वही खिले कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित की गई जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों, एडमिन स्टॉफ, गु्रप डी स्टॉफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!